कईओं का शोर
इंसानों का शोर,
उनकी गाड़ियों का शोर,
उनकी लडाइयों का शोर,
उनकी चुप्पी का शोर.
शोर क्या हमें
कभी शांत लग सकता है?
कईओं का शोर
किसी और के प्यार से
शांत होता है,
कईओं का
सिर्फ अपने बैंक बैलेंस से,
तो कईओं का
मन चाहे खाने से
और कईओं का
दूसरों के लाइक्स से.
मगर क्या शोर... हमें
कभी शांत लग सकता है?
कईओं की गाड़ियों का शोर
करता है कईओं को अशांत,
कईओं की सफलता का शोर
करता है कईओं को अशांत,
मगर क्यों...
कईओं की लडाइयों का शोर
करता है कईओं को शांत...?
कईओं की चुप्पी के शोर से
क्यों होते है कईओं ही शांत...?
शोर क्या सच में... हमे...
कभी शांत लग सकता है?
लग सकता है.
Comments
Post a Comment